क्या  बताएं  किधर गए हैं हम !!
उनके दिल से उतर गए हैं हम !!

छोड़ कर वो  जहां  गये हमको ,
उस जगह पर ठहर गए हैं हम !!

हिज्र काटा है इस  कदर  हमने ,
अब मुहब्बत से डर गए हैं हम !!

गलतियां आपकी भी कुछ  होंगी,
घर अगर छोड़ कर गए हैं हम !!

🌟✨🌟
<< Newer Older >>